बड़ौत (बागपत)।
किसी व्यक्ति ने फर्जी तरीके से तहसील के मुकर्ररमपुर गांव के दो सगे भाइयों की जमीन पर बैंक से तीन लाख रुपये का ऋण लिया। इस संबंध में उन्होंने एसडीएम से शिकायत कर न्याय की गुहार लगाई। एसडीएम ने जांच के आदेश दिए हैं।
तहसील के मुकर्रमरपुर गांव के हुक्म सिंह और महेंद्र पुत्र राम सिंह की गांव में 13 बीघा जमीन है। उस जमीन पर अजय नामक अज्ञात व्यक्ति ने 26 फरवरी 2015 में पंजाब नेशनल बैंक, बड़ौत से तीन लाख रुपये का ऋण ले लिया, लेकिन उन्हें जानकारी नहीं मिली। बृहस्पतिवार को जब वे तहसील पहुंचे और अपनी फर्द निकली तो उसकी जमीन पर 26 फरवरी 2015 में अजय नामक व्यक्ति जिसे वह जानता भी नहीं है तीन लाख रुपये का ऋण लिया हुआ था। जिसे देख वे दंग रह गए। उसने इस संबंध में एसडीएम को शिकायत की। एसडीएम ने जांच के आदेश दिए।