फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाना बनाते समय सिलिंडर में लगी आग से लाखों का सामान जला

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। किराना व्यापारी के घर में खाना बनाते समय गैस सिलिंडर से लगी आग में टीवी, फ्रिज समेत लाखों का सामान जल गया। सूचना देने के करीब 20 मिनट बाद दमकल की टीम मौके पर पहुंची। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला खैरुल्लाशाह निवासी रविंद्र चंद्र त्रिवेदी के मकान के निचले हिस्से में किराना की दुकान है। रविंद्र ने बताया कि शनिवार रात उनकी पुत्रवधू नेहा, आरती और स्वाति खाना बना रही थीं। तभी रसोई में रखे सिलिंडर में अचानक आग लग गई। तीनों महिलाओं ने आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन कामयाबी नहीं मिली। उनके शोर मचाने पर आसपास के लोग जमा हो गई। सभासद पुष्पा उपाध्याय ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी। वहीं कुछ ही दूरी पर एक मकान का निर्माण चल रहा है। लोगों ने रेत और बाल्टियों से पानी डालकर आग बुझाने की कोशिश की। मगर कुछ ही देर में आग रसोई से निकलकर एक कमर तक पहुंच गई। करीब बीस मिनट बाद फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गई और कुछ ही देर में आग बुझा ली गई। आग से कमरे में रखा फ्रिज, एलसीडी, आरओ और कपड़े समेत काफी सामान जल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें