फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खंभे से टकराई सीडीओ की गाड़ी, बाल-बाल बचे

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। प्रयागराज अपने घर से लौटते वक्त सीडीओ राजीव बनकटा की सरकारी गाड़ी सीतापुर के पास एक बाइक सवार को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित होकर रोड किनारे जाकर खंभा से टकरा गई। इस हादसे में सीडीओ समेत गाड़ी में सवार सभी लोग बाल-बाल बच गए। हालांकि गाड़ी का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया।
विज्ञापन

सीडीओ राजीव बनकटा विभागीय कार्य के लिए मंगलवार को प्रयागराज गए थे। रात को वहीं अपने घर रुक गए। बुधवार सुबह वह अपनी सरकारी गाड़ी से पीलीभीत लौट रहे थे। रास्ते में सीतापुर के पास पहुंचने पर सीडीओ के चालक ने सामने से आए एक बाइक सवार को बचाने की कोशिश की। तभी उनकी गाड़ी अनियंत्रित होकर रोड किनारे जाकर एक खंभा से टकरा गई। इससे गाड़ी का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। हालांकि गाड़ी में बैठे सीडीओ समेत किसी भी व्यक्ति को चोट नहीं आई। हादसे के बाद सीडीओ अपनी उसी सरकारी गाड़ी में पीलीभीत पहुंचे और हादसे की जानकारी आला अधिकारियों को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें