खेकड़ा (बागपत) ।
नगर में नानू मार्ग स्थित कांशीराम आवासीय कॉलोनी में दो पक्षों में हुई मारपीट में एक महिला सहित चार लोग घायल हो गए। घायलों ने थाने में एक दूसरे के खिलाफ तहरीर दी। सोमवार को सुबह करीब दस बजे नगर में नानू मार्ग स्थित कांशीराम आवासीय कॉलोनी में दिनेश और गुलफाम में हल्की सी कहासुनी के बाद मारपीट शुरू हो गई। मारपीट में एक पक्ष के दिनेश, उसका पुत्र अजय और मां जय देवी और दूसरे पक्ष के गुलफाम समेत चार लोग घायल हो गए। दोनों पक्षों के घायलों ने थाने में एक दूसरे के खिलाफ तहरीर दी। साथ ही कॉलोनी के कुछ लोग भी थाने में पहुंच और दोनों पक्षों को समझा बुझा कर समझौता करा दिया। इसके बाद दोनों पक्षों के लोग वापस लौट गए।