फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी से हुए विवाद के बाद दो ने खाया जहर

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। पारिवारिक कलह में अलग-अलग स्थानों पर दो युवकों ने कीटनाशक पीकर जान देने की कोशिश की। हालत बिगड़ने पर परिवार वालों ने दोनों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भर्ती कराया है। दोनों के परिवारीजनों ने पत्नी से विवाद के बाद आत्मघाती कदम उठाने की बात बताई।
विज्ञापन

बिलसंडा के ग्राम अड़ियारा निवासी 30 वर्षीय मजदूर का पिछले कुछ दिनों से अपनी पत्नी से पारिवारिक विवाद चल रहा था। इसी को लेकर सोमवार सुबह दोनों के बीच कहासुनी होने लगी। जिसमें पत्नी ने मजदूर को डांटडपट दिया। शोर शराबा सुनकर मौके पर पहुंचे परिवार वालों ने मामला शांत कराया। पत्नी के डांटने से आहत होकर मजदूर ने घर में रखा जहरीला पदार्थ पी लिया। उसकी हालत बिगडने पर परिवारीजनों ने उसे जिला अस्पताल भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने जहर की पुष्टि की। उधर न्यूरिया के टांडा विजेंसी निवासी 32 वर्षीय युवक ने भी पत्नी से गाली गलौज के बाद जहर खा लिया। परिवार वालों ने युवक को इलाज के लिए जिला अस्पताल भर्ती कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें