फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसपी के निर्देश पर पुलिस ने दर्ज किए दो मामले

विज्ञापन
विज्ञापन
बीसलपुर (पीलीभीत)। एसपी के निर्देश पर कोतवाली पुलिस ने दो मामलों की रिपोर्ट रविवार को दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव शेरगंज निवासी लक्ष्मीनारायण ने बताया कि 10 मई को गांव के ही चार लोगों ने दिन दहाड़े उनके घर में घुसकर 11 हजार की लूट की थी। मामले की नामजद तहरीर उसी दिन कोतवाली में दी गई थी लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की थी, तभी उसने एसपी देवरंजन वर्मा से शिकायत की थी। एसपी के निर्देश पर कोतवाली पुलिस ने रविवार को लूट के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। रिपोर्ट में पूर्व प्रधान रीतराम गंगवार, रामसिंह और रामसिंह के दो पुत्रों को नामजद किया गया है। इधर मोहल्ला शिवाजी नगर निवासी अवनीश शुक्ला ने बताया कि उन्होंने मोहल्ले के ही रमेश चंद्र का मकान पांच लाख रूपये में तय किया था और 4.80 लाख रुपया दे भी दिया था। उसने रमेश चंद्र से इकरार नामा भी करा लिया था। इकरार नामा में तय किया गया था कि बाकी 20 हजार रूपये बैनामा होने पर दिए जाएंगे। इसी बीच रमेश चंद्र ने दो जून 2017 को मकान को दूसरी पार्टी के हाथ बेच दिया। अवनीश ने कोतवाली में मामले की नामजद तहरीर दी लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की, तभी उसने एसपी से शिकायत की। कोतवाल एसके सिंह ने बताया कि एसपी के निर्देश पर धोखाधड़ी और जालसाजी की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। रिपोर्ट में मोहल्ला शिवाजी नगर निवासी रमेश चंद्र उनके पुत्र हरीओम, मोहल्ला दुर्गा प्रसाद निवासी अनीता देवी, मोहल्ला दुबे निवासी रमेश चंद्र और मोहल्ला दुगीपुर बडग़वां निवासी मुन्नालाल को नामजद किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें