अमर उजाला ब्यूरो
हरदोई। शहर कोतवाली में रविवार को एसपी विपिन कुमार मिश्र ने शाहजहांपुर निवासी सराफा से करीब तीन महीना पहले हुए लूट की वारदात का खुलासा किया। बताया कि लूट क ी वारदात को अंजाम देने वाले छह बदमाशों में से चार को दबोचा गया, जबकि दो भाग निकले। बदमाशों के पास से लूट के गहने, तमंचा व बाइकें बरामद की गई हैं।
शाहजहांपुर के शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला छोटी चौक निवासी प्रमोद कुमार (40) सराफा के कारागीर हैं। वह ऑर्डर पर सोने-चांदी के गहने तैयार करके दुकानों पर माल सप्लाई करते हैं। शहर के कई सराफा व्यापारी उनके संपर्क में हैं। 12 अप्रैल 2017 को वह त्रिवेणी एक्सप्रेस से हरदोई के सराफा व्यापारियों के ऑर्डर का माल पहुंचाने आए थे। ट्रेन से उतरकर पैदल बाहर निकल रहे थे। इसी दौरान दो बदमाशों ने हाथ व पैर में गोली मारकर उनके पास से गहनों का बैग लूट लिया था। तीसरा बदमाश गली में ही बाइक लिए खड़ा था। तीनों बदमाश रेलवे ट्रैक के किनारे चांदमारी की तरफ से भाग निकले थे। सराफा के भाई प्रदीप की तहरीर पर शहर कोतवाली में लूट की रिपोर्ट दर्ज की गई थी। एसपी ने दावा किया कि शाहजहांपुर के सराफा से लूट की वारदात को अंजाम देने वाले हिस्ट्रीशीटर थे। बताया कि खुलासा के लिए क्राइम ब्रांच व शहर कोतवाली पुलिस को लगाया था। एसपी ने बताया कि क्राइम ब्रांच की टीम सर्विलांस के जरिये मझिला थाना क्षेत्र के जमुरा निवासी ममनून उर्फ गोलई, राजू निवासी सहजनपुर थाना क्षेत्र पाली, जियाउद्दीन निवासी एंगवा कोतवाली शाहाबाद और लखीमपुर के हैदरगढ़ थाना क्षेत्र के गनेशपुर निवासी रमेश चंद्र उर्फ रिंकू रैदास को शनिवार देर रात शहर कोतवाली के गन्नामिल कॉलोनी से लूट का माल बंटवारा करते दबोच लिया। जबकि शाहजहांपुर के बंडा निवासी सोनू व गुड्डू पुलिस टीम पर फायरिंग करते हुए भाग निकले। एसपी ने बताया कि बदमाशों के कब्जे से 100 ग्राम सोने के गहने, चार अवैध तमंचा, आठ कारतूस व तीन बाइकें बरामद की गई हैं। एसपी ने बताया कि सभी पेशेवर अपराधी हैं। उनके खिलाफ कई थानों में डकै ती लूट आदि की मामले दर्ज हैं। इस दौरान एएसपी पूूर्वी ज्ञानंजय सिंह, सीओ सिटी अजीत सिंह चौहान, कोतवाल भगवान सिंह रहे।
ढाई हजार का इनामी है ममनून
एसपी ने बताया कि सराफा से लूट की वारदात को अंजाम देने वाले गिरोह का सरगना ममनून उर्फ गोलई ढाई हजार का इनामी है। बताया कि कई थानों क ी पुलिस को उसकी तलाश थी।
तीन जिलों में वांछित हैं बदमाश
शाहजहांपुर के सराफा से लूट की वारदात को अंजाम देने वाले सभी छह बदमाश हिस्ट्रीशीटर हैं। ममनून के खिलाफ हरदोई, लखीमपुर और फर्रु खाबाद में अलग-अलग थानों में लूट व डकैती के नौ मामले दर्ज हैं। इसी तरह राजू के खिलाफ 11, रमेश चंद्र के खिलाफ छह, जियाउद्दीन के खिलाफ तीन और पुलिस को चकमा देकर भाग निकले सोनू व गुड्डू के खिलाफ भी कई थानों में आपराधिक मामले दर्ज हैं।
नेता के बेटे की अपहरण की योजना बना रहे थे
शाहजहांपुर के सराफा व्यापारी से लूट की वारदात को अंजाम देने के करीब तीन महीना बाद भी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़े बदमाश अब अपहरण की प्लानिंग कर रहे थे। एसपी ने बताया कि पूछताछ में बदमाशों ने इस बात का खुलासा किया। बताया कि वह लोग शाहजहांपुर निवासी बड़ी राजनैतिक पार्टी के नेता के बेटे का अपहरण करने की फिराक में थे। इसकी योजना भी बना ली थी। इसके तहत फिरौती के लिए पांच करोड़ रुपये की मांग की जानी थी।
- शाहजहांपुर के व्यापारी से में चार बदमाश दबोचे
- शहर कोतवाली क्षेत्र में 12 अप्रैल को सराफा को गोली मार कर की थी लूट
- एसपी ने कहा गिरफ्तारी नहीं होने पर शाहजहांपुर में अपहरण की थी योजना
- तीन जिलों में वांछित हिस्ट्रीशीटर हैं गिरफ्तार किए गए चारों बदमाश
फोटो -7, लूट का खुलासा करते एसपी विपिन कुमार मिश्र, एएसपी पूर्वी ज्ञानंजय सिंह, सीओ सिटी अजीत सिंह चौहान।
फोटो -8, बदमाशों से बरामद गहने व तमंचा।