फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान के मकान से दो लाख की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
बरखेड़ा (पीलीभीत)। ज्योराह कल्यानपुर गांव में किसान के मकान में दीवार फांदकर घुसे चोर दो लाख कीमत का सामान समेट ले गए। किसान का छोटा भाई छत पर सोता, लेकिन उसको मकान में चोरों की मौजूदगी का पता भी नहीं लग सका। इसके अलावा पड़ोस के मकान में जाग होने पर चोर भाग निकले। रविवार सुबह सूचना मिलने पर पुलिस ने मौका मुआयना कर जानकारी जुटाई। वारदात के बाद से ग्रामीण दहशतजदा हैं।
विज्ञापन

बरखेड़ा क्षेत्र के ग्राम ज्योराह कल्यानपुर गांव निवासी लाल बहादुर गंगवार खेती करते हैं। शनिवार को वह पत्नी कि रन व पांच साल की बेटी को लेकर अपनी ससुराल दियोरिया के पंसड़ी गांव गए थे। रात को उनके पिता श्यामलाल मकान से 50 मीटर दूर पशुशाला में सोने चले गए। घर पर मौजूद छोटा भाई रामौतार गर्मी होने पर छत पर सोने चला गया। देर रात चोरों ने मकान को निशाने पर लेकर दस्तक दी। दीवार फांदकर चोर मकान के भीतर घुसे। इसके बाद चार कमरों में घुसकर सामान खंगाला। यहां से चोर दो हजार रुपये, एक सोने की चेन, एक जोड़ी झुमकी, कुंडल, चार सोने की चूड़ी, छह जोड़ी पायल, बिछुआ समेत दो लाख कीमत का सामान चोरी कर ले गए। रविवार सुबह करीब पांच बजे जागने पर छत से नीचे आए रामौतार ने सामान बिखरा देखा तो उसके होश उड़ गए। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। जिस पर जिरौनिया चौकी प्रभारी सुधीर कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जानकारी जुटाई। उधर गांव के ही दामोदर के मकान में भी चोरों ने दस्तक दी। दीवार फांदकर घुसे चोर अटैची खंगाल रहे थे कि परिवारीजन जाग गए। जिस पर चोर भाग निकले। एसएचओ राजेश कुमार मौर्य ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर भेजी गई थी। चोरों के बारे में सुरागरसी कराई जा रही है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें