फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो विवाहिताओं को दहेज की खातिर घर से निकाला

विज्ञापन
विज्ञापन
बीसलपुर (पीलीभीत)। सर्किल के दो स्थानों पर दहेज लोभी ससुरालियों ने विवाहिताओं को मारपीट कर घर से निकाल दिया। इसमे एक मामले की रिपोर्ट पुलिस ने दर्ज कर ली है जबकि दूसरी की रिपोर्ट दर्ज नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

मोहल्ला दुबे निवासी केशवदास ने बताया कि उन्होंने अपनी पुत्री शालिनी का विवाह लगभग दो वर्ष पूर्व जिला शाहजहांपुर के कस्बा तिलहर के मोहल्ला कच्चा कटरा निवासी राहुल से किया था। विवाह के कुछ ही समय बाद वर पक्ष के लोग कन्या पक्ष से 50 हजार रुपये मांगने लगे थे। कन्या पक्ष ने अपनी खराब आर्थिक स्थिति का हवाला देते हुए रकम देने में असमर्थता जताई तभी वर पक्ष के लोगों ने शालिनी का दहेज उत्पीड़न करना शुरू कर दिया। एक सप्ताह पूर्व वर पक्ष ने शालिनी को मारपीट कर घर से निकाल दिया, तभी शालिनी अपने मायके आ गई और उसने अपने पिता को पूरे मामले की जानकारी दी। केशवदास ने शुक्रवार को कोतवाली में मामले की तहरीर दी। कोतवाल एसके सिंह ने बताया कि केशवदास की तहरीर पर दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। रिपोर्ट में जिला शाहजहांपुर के कस्बा तिलहर के मोहल्ला कच्चा कटरा में रहने वाले शालिनी के पति राहुल, ससुर चंद्रदीप, सास सुभद्रा देवी, उनके करीबी रिश्तेदार लक्ष्मी नारायण को नामजद किया गया है और दो अन्य लोगों को अज्ञात बताया गया है।
दियोरिया-कोतवाली क्षेत्र के गांव हिम्मतपुर निवासी तिलकराम ने बताया कि उन्होंने अपनी पुत्री का विवाह वर्ष 2014 में कोतवाली क्षेत्र के ही गांव लक्ष्मणनपुर गौटिया निवासी शांतिस्वरूप के साथ किया था। विवाह के कुछ ही समय बाद वर पक्ष के लोग कन्या पक्ष से 50 हजार रुपये, एक बाइक मांगने लगे थे। कन्या पक्ष ने अपनी आर्थिक स्थिति खराब बताते हुए यह डिमांड पूरी करने में असमर्थता जताई तभी वर पक्ष अनीता का दहेज उत्पीड़न करने लगा। दो दिन पूर्व वर पक्ष ने अनीता को मारपीट कर घर से निकाली दिया, तभी अनीता अपने मायके आ गई और अपने पिता को मामले की जानकारी दी। अनीता ने शनिवार को कोतवाली में दहेज उत्पीड़न की तहरीर दे दी है। तहरीर में वर पक्ष के पांच लोगों को नामजद किया गया है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। कोतवाल मोहम्मद कासिम ने बताया कि मामले की जंाच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें