फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर वालों की पाबंदी से तनाव में आ गए थे मुकेश और पूनम

विज्ञापन
विज्ञापन
हजारा (पीलीभीत)। एक ही कक्षा में पढ़ने वाले मुकेश और पूनम के प्रेम प्रसंग की भनक लगने पर हुई मारपीट और एक दूसरे से मिलने के लिए लगाई गई पाबंदी दोनों के तनाव की वजह बन गई। दोनों साथ जी न सके, तो तनाव में आकर जान देेने का फैसला कर लिया। अब तक हुई पड़ताल के बाद दोनों की मौत के पीछे यहीं वजह निकली है।
विज्ञापन

हजारा थाना क्षेत्र के आजाद नगर गांव निवासी 17 वर्षीय पूनम और संपूर्णानगर (लखीमपुरखीरी) के मजरा गांव निवासी मुकेश संपूर्णानगर के एक इंटर कॉलेज में कक्षा 11 में साथ पढ़ते थे। मुकेश तीन साल से अपने मौसा हजारा के कबीरगंज गांव निवासी शिवकुमार के घर पर रहता था। बृहस्पतिवार सुबह मुकेश का शव फंदे पर लटका मिला था और छात्रा पूनम ने जहर खाकर जान दे दी थी। दोनों के प्रेम प्रसंग में खुदकुशी की बात सामने आई थी, लेकिन वजह का पता नहीं लग सका था। जिसको लेकर जांच पड़ताल की गई और ग्रामीणों से संपर्क साधा गया। इसमें अब दोनों के जान देने के पीछे तीन दिन पहले पूनम की मां द्वारा की गई मारपीट वजह निकली है। इसमें दो और लोग शामिल बताए गए हैं। जिन्होंने पूनम की मां के साथ मिलकर छात्र और छात्रा की पिटाई की थी। उनके मिलने पर भी पाबंदी लगा दी गई। जिससे दोनों तनाव में आ गए थे और जान दे दी।
शवों का कराया गया अंतिम संस्कार
घटना की दूसरे दिन शुक्रवार को भी कबीरगंज और आजादनगर गांव में चर्चा रही। वहीं परिवार वाले गमगीन दिखाई दिए। पोस्टमार्टम के बाद शव पहुंचते ही चीख पुकार मच गई। सभी का रो-रोकर बुरा हाल रहा। बाद में दोनों के शवों का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुदकुशी की पुष्टि
दोनों के शवों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत में खुदकुशी की बात निकली है। मुकेश के फंदा लगाकर जान देने की पुष्टि की गई है। वहीं पूनम की मौत की वजह तो स्पष्ट नहीं हो सकी, लेकिन जहर की आशंका जताते हुए विसरा प्रिजर्व किया गया है।
छात्र और छात्रा की मौत के मामले में अभी तक किसी तरह की कोई शिकायत दोनों परिवारों से नहीं की गई है। पूरे मामले की स्थिति काफी हद तक स्पष्ट हो चुकी है। कोई शिकायत भी नहीं की गई है। इसलिए दोनों के सीडीआर नहीं निकलवाए गए हैं। - रोहित मिश्रा, एएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें