फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोकशी के 15 आरोपियों पर लगा गुंडा एक्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
पूरनपुर। गोकशी के आरोपियों पर एसपी के निर्देश पर कोतवाली पुलिस ने शिकंजा कसा है। 15 आरोपियों पर कोतवाली पुलिस ने गुंडा एक्ट की कार्रवाई की है। पुलिस की कार्रवाई से गो तस्करों में खलबली मच गई है।
विज्ञापन

शासन प्रशासन की सख्ती के बाद पुलिस विभाग की ओर से गोकशी के कारोबारियों पर सख्त कार्रवाई की जा रही है। कुछ दिन पूर्व गोकशी के जेल में बंद आरोपी शेरपुरकलां निवासी शब्बीर अहमद के खिलाफ रासुका की कार्रवाई की शुरूआत करते हुए कोतवाल केके तिवारी ने नोटिस तामील कराया था। रासुका की शासन से स्वीकृत को डीएम के माध्यम से पत्रावली शासन को भेजी गई है। इधर, पुलिस ने अब गोकशी में वांछित रहे पंद्रह आरोपियों के खिलाफ गुंडा एक्ट के तहत कार्रवाई की है। कोतवाल केके तिवारी ने बताया कि शेरपुरकलां निवासी अनीस, इकबाल पुत्र लल्ला, इकबाल पुत्र इदरीस, अनीस, जफर खां, गुड्डू, अबरार, अकील, बबलू, चीना, चांद मियां, छोटे खां, फिरोज, एजाज और नगर निवासी गुलफाम समेत 15 के खिलाफ गुंडा एक्ट की कार्रवाई की गई है। उन्होंने बताया कि ये अपराधी दबंग किस्म के हैं। इसलिए इनके बारे में सूचनाएं देने या फिर गवाही देने को कोई आम नागरिक हिम्मत नहीं जुटा पाता। ये गैंग बनाकर गोकशी करते हैं। इस कारोबार को पनपा रहे गैंग चिह्नित किए जा रहे हैं, उन पर गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें