खेकड़ा (बागपत)।
क्षेत्र के ग्राम रटौल में शुक्रवार को रुपये के लेन देन को लेकर दो पक्ष आमने सामने आ गए। देखते ही देखती दोनों पक्षों में हुई कहासुनी संघर्ष में बदल गई। इसमें एक पक्ष के हसरत पुत्र करीमुद्दीन, हसमत पुत्र करीमुद्दीन, दूसरे पक्ष के वसीम व मुस्तकीम घायल हो गए। दोनों पक्षों के घायल परिजनों के संग खेकड़ा थाने पर पहुंचे। वहां उन्होंने एक दूसरे पर घायल करने का आरोप लगाकर तहरीर दी। पुलिस ने दोनों पक्षों के घायलों का सीएचसी में इलाज कराया। वहां के चिकित्सकों ने एक पक्ष के मुस्तकीम और दूसरे पक्ष के हसरत को रेफर कर दिया। परिजनों ने दोनों घायलों को दिल्ली के अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस मामले की जांच पड़ताल करने में जुटी है। साथ ही गांव के कुछ लोग दोनों पक्षों के बीच समझौता कराने के प्रयास में जुटे हैं।