फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा नेता पर गोली चलाने के मामले में दो पकड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)। नई मंडी में सपा नेता पर गोली चलाकर जान से मारने के मामले में पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सपा नेता डॉ. प्रताप लोयन मलकपुर गांव के रहने वाले हैं। नई मंडी मेें उनका क्लीनिक है। वे बुधवार की रात्रि में पूर्व डीएसपी सुक्रमपाल सिंह के मकान में बैठे थे, तभी तीन युवक आए और डॉ. प्रताप पर पिस्टल से गोली चलाई, लेकिन वे बाल-बाल बच गय। शोर मचाने पर दो युवकों को पकड़ लिया, जबकि उनके साथी भाग निकले। देर रात्रि डॉ. प्रताप की तहरीर पर दो नामजद समेत तीन के खिलाफ मामला दर्ज किया। पुलिस ने अमित पुत्र तेजपाल निवासी वाजिदपुर और मनोज पुत्र धर्मवीर निवासी बिजवाड़ा को गिरफ्तार कर न्यायालय मेें पेश किया, पुलिस ने जिस पिस्टल से गोली चलाई, उसे बरामद कर लिया। वह मनोज की लाइसेंसी पिस्टल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें