फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व प्रधान की बेटी को लगी गोली, हालत गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
24पीबीटीपी-6 से 9
विज्ञापन



पूर्व प्रधान की बेटी को लगी गोली, बरेली रेफर
शहर कोतवाली के चंदोई का मामला
घटनास्थल से लेकर वजह तक उलझी रही पुलिस, नहीं मिले साक्ष्य
अमर उजाला ब्यूरो
पीलीभीत। शहर कोतवाली क्षेत्र में पूर्व प्रधान की 18 वर्षीय पुत्री सिमरन सोमवार दोपहर करीब एक बजे गोली लगने से गंभीर रुप से घायल हो गई। पुलिस को बिना सूचना दिए परिवार वाले उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां हालत नाजुक होने पर बरेली रेफर कर दिया गया। परिवारवालों ने किसी भी रंजिश से इंकार किया। बताया गया कि घटना के समय युवती अपनी दो फुफेरी बहनों के साथ छत पर खड़ी थी। परिवारीजनों के बताए घटनास्थल का पुलिस अधिकारियों ने मुआयना किया, लेकिन वहां ऐसा किसी तरह का साक्ष्य नहीं मिल सकता जिससे युवती के वहां लगने की पुष्टि हो सके। यही वजह रही कि घटना की वजह को लेकर पुलिस अभी तक उलझी हुई है।
विज्ञापन

अमरिया के पूर्व प्रधान अनीस अहमद का परिवार कोतवाली क्षेत्र के चंदोई में रहता है। सोमवार दोपहर परिवार के सभी सदस्य घर के बाहर थे। उनकी 18 वर्षीय बेटी सिमरन अपनी फुफेरी बहन निखद, महरीन के साथ दोपहर में छत पर खड़ी थी। निखद के मुताबिक अचानक कहीं से आई गोली सिमरन के कंधे में लगते हुए बाहर निकल गई। भाई नसीम के मुताबिक फुफेरी बहनों से घटना की जानकारी मिलते ही सिमरन को जिला अस्पताल भर्ती करा दिया गया। प्राथमिक इलाज के बाद चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखकर सिमरन को बरेली रेफर कर दिया। घटना के बाद से अस्पताल पहुंचने तक परिवारवालों ने पुलिस को इस गोलीकांड की सूचना नहीं दी। अस्पताल में उपचार के दौरान पुलिस को भनक लगते ही सीओ सिटी, कोतवाल आदि के साथ पुलिस फोर्स लेकर जिला अस्पताल पहुंचे और जानकारी जुटाई। परिजनों ने रंजिश घटना से इंकार किया है। परिवारीजनों के बताए घटनास्थल का एएसपी रोहित मिश्रा, सीओ सिटी धर्म सिंह मार्छाल, कोतवाल केपी सिंह आदि ने मुआयना किया लेकिन घटना के कारणों को लेकर पुलिस किसी नतीजे पर नहीं पहुंच सकी। सीओ सिटी ने बताया कि पूछताछ के दौरान घायल युवती के साथ आए उसके भाई नसीम ने पुलिस को बताया था कि जिस समय सिमरन को गोली लगी उस समय वह अपने घर के बराबर में खाली पड़े प्लॉट में पानी की लगी मोटर देखने गई थी। जब पुलिस युवती के घर पहुंची तो वहां मौजूद उसकी फुफेरी बहनों ने बताया कि सिमरन को गोली उस समय लगी जब वह उन लोगों के साथ छत पर खड़ी थी। एएसपी ने बताया कि जब पुलिस मौके पर पहुंची तो बताए गए दोनों ही स्थानों पर खून के किसी तरह के निशान नहीं मिले। उन्होंने बताया कि परिवारवालों ने अभी तक किसी तरह की कोई तहरीर भी नहीं दी है। पुलिस अब उन दोनों बहनों से अलग-अलग पूछताछ करेगी। परिवारवालों ने युवती के घायल होने की सूचना पुलिस को क्यों नहीं दी ? इसकी भी पड़ताल की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें