फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिठाई में नशा देकर आईटीआई की छात्रा से दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
लीड
विज्ञापन

नशा देकर आईटीआई की छात्रा से दुष्कर्म
अश्लील फोटो खींच किया ब्लैकमेल, फिर इंटरनेट पर किए वायरल
पीड़ित छात्रा ने एसपी से की शिकायत, लगाई गुहार
अमर उजाला ब्यूरो
पीलीभीत। आईटीआई की छात्रा को प्रेमजाल में फंसाने के बाद एक युवक ने उसको मिठाई में नशा देकर दुष्कर्म किया। इस दौरान उसके अश्लील फोटो खींच लिए। इसके बाद से आरोपी छात्रा को लगातार शारीरिक संबंध बनाने के लिए ब्लैकमेल करता रहा। छात्रा के विरोध करने पर आरोपी ने खींचे गए अश्लील फोटो इंटरनेट पर वायरल कर दिए। एक जून को आरोपी ने फोन कर जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए डराया-धमकाया। छात्रा ने एसपी से मामले की शिकायत कर न्याय की गुहार लगाई है।
उधम सिंह नगर (उत्तराखंड) के खटीमा थाना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती ने एसपी को दिए शिकायती पत्र में बताया कि वह पीलीभीत में आईटीआई कॉलेज की छात्रा है। वह रोज कॉलेज आती-जाती है। आईटीआई कॉलेज के पास किराए के मकान में रहने वाले शाहजहांपुर के एक युवक ने करीब चार माह पूर्व उससे बातचीत शुरू कर दी। मीठी बातें कर प्रेमजाल मेें फंसा लिया। इसके बाद आरोप है कि एक दिन आरोपी ने मिठाई में नशीला पदार्थ खिलाकर छात्रा से दुष्कर्म किया। इस दौरान उसके अश्लील फोटो भी खींच लिए। जिनको दिखाकर वह लगातार शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाता रहा। आरोप है कि छात्रा के विरोध करने पर एक माह पूर्व आरोपी ने उसके फोटो इंटरनेट पर वायरल कर दिए। एक जून को आरोपी ने छात्रा के पिता के मोबाइल पर कॉल कर जातिसूचक शब्दों का प्रयोग कर धमकाया। आरोपी से जान को खतरा जताते हुए छात्रा ने सख्त कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

000
छात्रा के एसपी कार्यालय में पेश होने पर घटना की जानकारी मिली थी। इस पर कानूनी कार्रवाई के लिए छात्रा को बुलाया गया, लेकिन अब तक वह नहीं आई है। तहरीर मिलने पर मामले की रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
धर्म सिंह मार्छाल, सीओ सिटी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें