खेकड़ा (बागपत)। क्षेत्र के ग्राम सांकरौद निवासी इस्लामू व कल्लू ने आबादी से सटी खाली जमीन में बिटौरे और भूसे के बुंगे लगा रखे थे। मंगलवार को शाम करीब चार बजे अचानक बिटौरों और भूसे के बुंगे में आग लग गई और कुछ ही क्षणों में आग ने उग्र रूप धारण कर लिया। इससे ग्रामीणों में हड़कंप मच गया और ग्रामीण आग बुझाने में जुट गए। सूचना मिलते ही फायर कर्मी जयप्रकाश सिंह, सतपाल सिंह, बिटटू, अमरजीत सोम, विशाल आदि भी मौके पर पहुंचेे और प्रयास कर आग को बुझाया, लेकिन तब तक ग्रामीण इस्लामू के तीन बिटौरे और एक भूसे का बुंगा और कल्लू के दो बिटौरे जल गए।