खेकड़ा (बागपत)। नगर निवासी एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी के लापता होने की सूचना पुलिस को देते हुए गुमशुदगी दर्ज कराई है।
शुक्रवार को नगर निवासी हरबीर थाने पर पहुंचा। उसने बताया कि उसकी 40 वर्षीय पत्नी अंजली का दिमागी संतुलन ठीक नही है। बृहस्पतिवार की शाम करीब पांच बजे बिना बताए घर से चली गई। उसको काफी तलाश किया। लेकिन उसका कोई सुराग नही लग पाया।