फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गृहकलह के चलते विवाहिता ने जहर खाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा (बागपत)।
विज्ञापन

नगर में गृह कलह के चलते विवाहिता ने जहरीला पदार्थ खाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। परिजनों ने मृतक विवाहिता के शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
बुधवार की सुबह नगर में एक करीब पच्चीस वर्षीय विवाहिता की परिजनों से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। आपसी कहासुनी के चलते आवेश में आकर विवाहिता ने मकान के कमरे में जाकर जहरीला पदार्थ खा लिया। जहरीला पदार्थ खाने के कुछ देर बाद हालत बिगड़ने पर ससुरालियों को पता लगा तो वह उसे चिकित्सक के यहां ले जाने लगे। इसी दौरान उसने दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलने पर विवाहिता के मायके वाले भी पहुंचे। दोनो पक्षों में सहमति होने के बाद गमगीन माहौल में परिजनों ने विवाहिता के शव का अंतिम संस्कार किया। पुलिस ने घटना की जानकारी होने से इंकार किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें