अवैध खनन में ट्रैक्टर ट्रॉली पकड़ी, चालक भागा
माधोटांडा। कार्यवाहक एसओ नरेश कश्यप ने बताया कि मुखबिर से मिली सूचना पर बृहस्पतिवार रात खारजा नहर पुल के पास से रेत का अवैध खनन करने के आरोप में एक ट्रैक्टर ट्रॉली को पकड़ा गया, जबकि उसका चालक मौके से भाग निकला। उन्होंने बताया कि ट्रैक्टर ट्रॉली सीज कर अज्ञात के खिलाफ खनन अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है।