फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरखेड़ा कस्बे में दो दुकानों के ताले तोड़ लाखों की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
बरखेड़ा (पीलीभीत)।
विज्ञापन

हाइवे पर चोर एक रात में दो दुकानों के ताले तोड़कर छह लाख का सामान समेट ले गए। गुस्साए व्यापारी नेताओं ने सीओ बीसलपुर से नाराजगी जताई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर अज्ञात चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

कस्बा बरखेड़ा के मुहल्ला नई बस्ती निवासी बंटू शर्मा की बीसलपुर-पीलीभीत रोड पर ब्लॉक के पास रेडीमेड कपड़ों की दुकान है। बृहस्पतिवार देर रात दुकान के ताले तोड़कर भीतर घुसे चोर तीन हजार की नकदी समेत डेढ़ लाख का सामान समेट ले गए। इसके बाद कुछ दूरी पर स्थित कस्बे के मानवेंद्र उर्फ बबलू की मोबाइल शॉप को निशाना बनाया। यहां भी ताले तोड़कर घुसे चोर छह हजार नकद समेत चार लाख का सामान समेट ले गए। शुक्रवार सुबह दुकान पहुंचने पर व्यापारियों को घटना का पता लगा। इसकी सूचना मिलने पर काफी संख्या में व्यापारी जमा हो गए और सुरक्षा बंदोबस्त को लेकर बरती जा रही लापरवाही पर पुलिस को घेरा। व्यापार मंडल अध्यक्ष अशोक कुमार गुप्ता ने थाना बरखेड़ा पहुंचे सीओ बीसलपुर प्रवीण मलिक से बातचीत कर जल्द खुलासे की मांग की। इस दौरान थाना पर तैनात एक सिपाही पर अवैध वसूली का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की गई। सीओ के आश्वासन पर व्यापारी नेता शांत हो सके। एसएचओ जयवीर सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। सुरागरसी कर संदिग्धों का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें