फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अज्ञात कारणों के चलते मजदूर ने लगाई फांसी, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। दियूरा गांव के 30 वर्षीय भीमसेन का शव घर के कमरे में फंदे पर लटका मिला। परिवार वालों का कहना है कि भीमसेन ने आत्महत्या की, उन्होंने इसका कारण ससुराल पक्ष से विवाद होना बताया है। सूचना मिलने पर गजरौला पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

गजरौला थाना क्षेत्र के गांव दियूरा निवासी भीमसेन मजदूरी करके परिवार का भरण पोषण करते थे। छह महीने से वह पत्नी शिव कुमारी व दो बेटों के साथ अपनी ससुराल जहानाबाद के पसियापुर बझेरा गांव में रह रहे थे। इस बीच वह हरियाणा की एक फैक्ट्री में काम करने चला गया। 25 जुलाई की शाम वह ससुराल लौटे उसके बाद अपने गांव दियूरा को आ गए। बड़े भाई बाबूराम का कहना है कि वह ज्यादा बोलचाल नहीं रहे थे। उनके शरीर पर चोटों के निशान भी थे। जब उनसे पूछा गया कि उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया। बुधवार दोपहर को परिवार वाले कामों में व्यस्त थे। इस बीच भीमसेन ने अपने कमरे में गमछे का फंदा बनाकर फांसी लगा ली। उन्होंने बताया कि शाम को जब उनको बुलाने कमरे में गए तो फंदे पर लटका देखा। यह देखकर घर में चीखपुकार मच गई। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। वह चार भाइयों में सबसे छोटे थे। पुलिस का कहना है कि अभी परिवार की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है, तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें