पूरनपुर। शादी का झांसा देकर एक युवती से दो साल तक दुष्कर्म किया गया। बाद में दहेज में पांच लाख रुपये की मांग की गई। मांग पूरी करने से असमर्थता व्यक्त करने पर शादी से इंकार कर दिया गया। कोतवाली पुलिस ने एसपी के आदेश पर युवती की ओर से आरोपी गांव खमरिया पट्टी निवासी रामबहादुर, उसके भाई रामआसरे, मां लीलावती और गांव नवदिया निवासी महेश कुमार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। युवती का सोमवार को मेडिकल परीक्षण कराया जाएगा। एक गांव की युवती से गांव खमरिया पट्टी निवासी रामबहादुर ने दो साल पहले शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बना लिए। युवती से दो साल तक वह दुष्कर्म करता रहा। इस दौरान कई बार युवती ने शादी का दबाव बनाया, लेकिन वह टालता रहा। 23 मार्च को युवती के घर में अकेले होने पर आरोपी ने घर में घुसकर दुष्कर्म किया। अचानक युवती के पिता और भाई घर आ गए तो खुद को को घिरा देखकर आरोपी ने शादी करने का वादा किया। आरोप है कि दस दिन पहले जब युवती के भाई और पिता आरोपी के घर शादी तय करने पहुंचे तो उसने और उसके परिवार वालों ने दहेज में पांच लाख रुपये की मांग की। मांग पूरी करने में असमर्थता व्यक्त करने पर शादी करने से इंकार कर दिया। युवती का आरोप है कि युवक के परिवार वाले उसकी दूसरी जगह शादी करना चाहते हैं। कोतवाली पुलिस ने युवती की ओर से गांव खमरिया पट्टी निवासी रामबहादुर, उसके भाई रामआसरे, मां लीलावती और गांव नवदिया निवासी महेश कुमार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। एसएसआई जितेंद्र कुमार ने बताया कि युवती की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। युवती को मेडिकल परीक्षण के लिए सोमवार को जिला अस्पताल भेजा जाएगा।