फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोहे का पोल गिरा, बाइक सवार घायल, कर्मचारी भागे

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। गौहनिया चौराहे पर बाइक में पेट्रोल डलवाने आया युवक पावर कॉरपोरेशन के कर्मचारियों की लापरवाही के चलते घायल हो गया। बिजली का पोल कर्मचारियों के हाथ से छूटकर बाइक सवार पर गिर गया। इससे उनकी पीठ में चोट आई। घटना के बाद बिजली कर्मचारी मौके से भाग गए। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने घायल का जिला अस्पताल में इलाज कराया गया। कानूनी कार्रवाई के लिए पीड़ित से तहरीर मांगी गई है। आदर्श आचार संहिता लागू होने की घोषणा के बाद रविवार शाम को अफसर राजनीतिक होर्डिंग्स और फ्लैक्स हटवाने के लिए सड़कों पर उतर आए थे। देर रात तक सिटी मजिस्ट्रेट ऋतु पुनिया की अगुवाई में कार्रवाई चलती रही। टनकपुर हाईवे पर गौहनिया चौराहे के पास जेसीबी से फ्लैक्स हटवाते वक्त एक बिजली का खंभा भी क्षतिग्रस्त हो गया था। इसका सुधार कराने के लिए सोमवार सुबह पावर कॉरपोरेशन की ओर से टीम लगाई गई थी। यह टीम क्षतिग्रस्त हुए पोल को दोबारा गड्ढा खोदकर लगा रही थी। दोपहर करीब 12 बजे पेट्रोल पंप के पास कर्मचारी पोल लगा रहे थे। इस बीच मोहल्ला तखान निवासी 45 वर्षीय संजीव शुक्ला बाइक में पेट्रोल डलवाने के लिए पहुंचे। इस बीच कर्मचारियों के हाथ से पोल छूट गया और बाइक सवार के ऊपर गिरा, उनकी पीठ पर खंभा गिरने से चोट आई। यह देख सुधार कार्य में लगे पावर कॉरपोरेशन के कर्मचारी भाग गए। घायल के परिजन और परिचित भी आ गए। इंस्पेक्टर सुुनगढ़ी एसपी सिंह, यूपी 100 पुलिस दोनों मौके पर पहुंचे और जानकारी की। घायल को अपने साथ सुनगढ़ी पुलिस जिला अस्पताल ले गई और इलाज कराया। सीओ सिटी धर्म सिंह मार्छाल ने बताया कि सूचना पर पुलिस मौकेपर भेजी गई थी। घायल का मेडिकल कराया गया है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई के निर्देश सुनगढ़ी पुलिस को दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें