फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेवानिवृत दरोगा के घर का ताला तोड़कर 40 हजार की नकदी चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
कुंवरगांव (बदायूं)। थाना क्षेत्र के गांव यूसुफनगर में सेवानिवृत्त दरोगा के घर से चोरों ने मेन गेट का ताला तोड़कर 40 हजार रुपये की नकदी चुरा ली। जाग होने पर चोर भाग गए। सूचना पर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। घटना से गांव के लोगों में दहशत है।
विज्ञापन

रविवार की रात चोरों ने गांव निवासी सेवानिवृत्त दरोगा वीरेंद्र सिंह के घर के मेन गेट पर लगे चैनल का ताला तोड़ा। इसके बाद कमरे का ताला तोड़कर वहां रखी 40 हजार की नकदी चुरा ली। इसी बीच कुछ आहट होने पर परिजन जाग गए, लेकिन चोर वहां से किसी तरह भाग जाने में सफल रहे। चोरी की खबर से गांव के अन्य लोग भी आ गए। यूपी 100 और थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने पीड़ित परिजनों से बात कर पूरी जानकारी ली। एसओ सुधाकर सिंह ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। चोरों का पता लगाने को मुखबिर भी सक्रिय कर दिए गए हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें