फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने एसयूवी से बरामद किए पांच गोवंशीय पशु, एक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बीसलपुर। कोतवाली पुलिस ने एक गाड़ी से काटने के लिए ले जाए रहे पांच गोवंशीय पशु सोमवार तड़के बरेली रोड पर गोवल मोड़ से बरामद कर लिए हैं। पुलिस ने एक पशु तस्कर गिरफ्तार किया है, जबकि उसके तीन साथी भाग गए।
विज्ञापन

पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर गोवल मोड़ पर घेराबंदी कर शाहजहांपुर के कस्बा निगोही की ओर से आ रही एक जायलो गाड़ी रुकवाई तो उसमें सवार लोग उतरकर भागने लगे। पुलिस ने दौड़कर एक को पकड़ लिया, जबकि तीन भाग गए। पुलिस को गाड़ी में पांच गोवंशीय पशु मिले। पशु तस्कर निगोही के मोहल्ला पूरब निवासी लवी ने बताया कि वह पशुओं को काटने के लिए बरेली ले जा रहा था। पुलिस ने बरामद पशुओं को जंगल में छुड़वा दिया। कोतवाल संजीव उपाध्याय ने बताया कि एसएसआई सुनील कुमार की ओर से चारों पशु तस्करों के खिलाफ पशु क्रूरता और गोवध अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। इसमें निगोही के लवी, आलम, मुन्ना और बरेली के थाना दियोरनिया क्षेत्र के कस्बा रिछा निवासी अजमल को नामजद किया गया है। पुलिस ने लवी को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें