फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीवीओ ने दर्ज कराई बर्खास्त सचिव पर रिपोर्ट

Fri, 04 Jan 2019 04:46 PM IST
zaidi saba अमर उजाला ब्यूरो पीलीभीत।
विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी (सीवीओ) से विकास भवन में गालीगलौज करने और धमकी देने के मामले में बर्खास्त सचिव के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। सीवीओ की तहरीर पर पुलिस ने नामजद रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार दोपहर 12 बजे विकास भवन में बर्खास्त सचिव अंगनलाल और सीवीओ डॉ.ज्ञान प्रकाश सिंह के बीच कहासुनी हो गई थी। सीवीओ ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया है कि वह विकास भवन में अन्य कर्मचारियों के साथ खड़े बातचीत कर रहे थे। इसी बीच अंगनलाल ने आकर गालीगलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर धमकाना शुरू कर दिया। भीड़ इकट्ठा होने पर वह चला गया। इंस्पेक्टर केपी सिंह ने बताया कि नामजद रिपोर्ट दर्ज की गई है। दरोगा को मौके पर जाकर सत्यता का पता लगाने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें