फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रिपल राइडिंग कर रहे बाइकर्स ट्रक से टकराए, गंभीर

Sun, 23 Dec 2018 10:19 PM IST
zaidi saba अमर उजाला ब्यूरो जहानाबाद।
विज्ञापन
बाइक गैंग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
रिछा रोड पर सियाबाड़ी पट्टी के पास हुआ हादसा
विज्ञापन

रिछा मार्ग पर सियाबाड़ी पट्टी के पास ट्रिपल राइडिंग कर रहे बाइक सवार ट्रक की टक्कर से घायल हो गए। उनको इलाज के लिए सीएचसी लाया गया। वहां प्राथमिक इलाज के बाद सभी को बरेली रेफर कर दिया गया है। बाइक चलाते वक्त चालक ने हेलमेट लगा रखा था।
विज्ञापन

बहेड़ी (बरेली) के सिंगोटी गांव निवासी 25 वर्षीय नाजिम एक वैवाहिक समारोह में शामिल होने के लिए टंडोला न्यूरिया जा रहे थे। बाइक पर उनके साथ गांव के ही आमिर पुत्र जुनून खां और सद्दीक भी थे। रिछा-जहानाबाद मार्ग पर सियाबाड़ी पट्टी गांव के पास पहुंचते ही बाइक की ट्रक से टक्कर हो गई। हादसे में नाजिम और आमिर गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि सद्दीक को मामूली चोट आईं। हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़ मौके से भाग गया। राहगीरों से सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को सीएचसी भर्ती कराया। वहां नाजिम और आमिर को हालत गंभीर होने पर बरेली रेफर कर दिया गया है। थानाध्यक्ष एसके सिंह ने बताया कि ट्रक पुलिस के कब्जे में हैं। तहरीर मिलने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें