फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाकी का खेल: पहले बताया चोर, 50 हजार मिले तो दे दी क्लीन चिट

विज्ञापन
विज्ञापन
खाकी का खेल:
विज्ञापन

पिता-पुत्र को पहले चोर बताया, 50 हजार मिले तो दे दी क्लीनचिट
क्रासर...
केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी तक पहुंचा मामला तो थानाध्यक्ष ने लौटाई रकम
एसपी ने सीओ सिटी को सौंपी मामले की जांच
अमर उजाला ब्यूरो
पीलीभीत। अमरिया क्षेत्र से हिरासत में लिए गए पिता-पुत्र को सुनगढ़ी पुलिस पहले शातिर ऑटोलिफ्टर होने का हवाला देती रही। केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी के पूछने पर भी उनके अपराधी होने की बात कहते हुए कार्रवाई का दावा किया गया लेकिन बाद में एक अन्य जनप्रतिनिधि के जरिये सेटिंग कर 50 हजार रुपये लेकर दोनों को क्लीनचिट देकर छोड़ दिया गया। सुनगढ़ी पुलिस की करतूत मेनका गांधी तक पहुंची तो खलबली मच गई। एसपी के सख्ती करते ही कार्रवाई से बचने के लिए आननफानन में वसूली गई रकम को वापस कर दिया गया। एसपी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए सीओ सिटी को जांच सौंपी है।
मामला करीब पांच दिन पुराना है। सुनगढ़ी पुलिस ने अमरिया क्षेत्र से पिता-पुत्र को हिरासत में लिया। दोनों के शातिर ऑटोलिफ्टर होने की बात कहते हुए बरामदगी का दावा किया गया। परिवार के लोगों के पहुंचने पर संसदीय क्षेत्र के दौरे पर आई केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी ने इसको लेकर जानकारी की तो पुलिस ने दोनों के अपराधी होने की बात कह डाली। इस पर केंद्रीय मंत्री ने भी कोई सिफारिश नहीं की। इसके बाद सुनगढ़ी पुलिस ने अपना खेल शुरू कर दिया। अमरिया क्षेत्र के एक अन्य जनप्रतिनिधि के जरिये पुलिस ने सेटिंग कर ली। चोर बताए जा रहे पिता-पुत्र को 50 हजार रुपये मिलने पर क्लीनचिट दे दी गई और बिना कार्रवाई छोड़ दिया गया। दूसरे दिन ये मामला केंद्रीय मंत्री तक पहुंचा। इसके बाद उन्होंने सुनगढ़ी पुलिस की करनी पर नाराजगी जताते हुए अधिकारियों को थानाध्यक्ष सुनगढ़ी पर कार्रवाई करने तक के निर्देश दे डाले। मेनका गांधी की नाराजगी के बाद पुलिस महकमे में खलबली मच गई। एसपी की सख्ती के बाद सुनगढ़ी पुलिस ने खुद को घिरता देखा तो आननफानन में वसूली गई रकम को वापस कर दिया। अधिकारी भी थाना पुलिस की करतूत सुनकर दंग रह गए हैं। मामला महकमे में खासा चर्चा का विषय बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

000
सुनगढ़ी पुलिस द्वारा कुछ लोगों को पकड़ने फिर रुपये लेकर छोड़ने की जानकारी मिली है। सीओ सिटी धर्म सिंह मार्छाल को इसकी जांच दी गई है। सीओ से जांच रिपोर्ट मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी। प्रकरण को गंभीरता से लिया जा रहा है। - बालेंदु भूषण सिंह, एसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें