फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छिनैती में पकड़े गए दोनों युवकों ने मोबाइल शॉप की चोरी कबूली

विज्ञापन
विज्ञापन
पकड़े गए युवकों ने मोबाइल शॉप की चोरी कबूली
विज्ञापन

चार अन्य साथियों के बताए नाम, मोबाइल बरामद
बरहा रेलवे क्रासिंग पर घटना करते पकड़े गए थे युवक
अमर उजाला ब्यूरो
पीलीभीत। रविवार रात सवा आठ बजे बरहा रेलवे क्रासिंग का महिला का मोबाइल छीनने के बाद पकड़े गए राजीव कॉलोनी के निवासी धर्म सिंह और पवन कुमार से पूछताछ के बाद पुलिस को राहत मिली है। आरोपियों ने न सिर्फ महिला के साथ हुई घटना को स्वीकारा, बल्कि 30 दिसंबर की रात गौहनिया चौराहा पर मोबाइल शॉप में हुई चोरी की घटना भी कबूल की है। अब पुलिस पूछताछ में सामने आए चार अन्य साथियों की धरपकड़ में जुट गई है।
रविवार रात रामनगर कॉलोनी निवासी एक नर्सिंग होम की कर्मचारी प्रीति सिंह का मोबाइल छीनने के आरोप में पकड़े गए पवन और धर्म सिंह से सुनगढ़ी थाना पहुुंचकर स्वाट टीम ने भी कड़ी पूछताछ की। महिला प्रीति सिंह के दोनों को पहचानने के बाद आरोपियों ने भी घटना को कुछ ही देर में कबूल कर लिया। इसके बाद सख्ती करते ही दोनों आरोपियों ने तीस दिसंबर की रात टनकपुर हाईवे पर गौहनिया चौराहा के पास मोबाइल शॉप में चोरी की घटना को अंजाम देने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसएचओ मोहम्मद कासिम ने बताया कि आरोपियों की निशानदेही पर चोरी गया मोबाइल बरामद कर चालान कर दिया है। दोनों आरोपी पहले भी चोरी के मामले में जेल जा चुके हैं। इनके चार अन्य साथियों के नाम प्रकाश में आए हैं, जिनकी धरपकड़ को टीम लगाई गई है। आरोपी नशे का कारोबार भी करते हैं, उनके पास से 2.750 किग्रा डोडा भी बरामद हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें