फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मारपीट मे एक महिला घायल।

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा (बागपत)। रविवार की सुबह नगर की कांशीराम आवासीय कॉलोनी में मनव्वर और रियासत के बच्चे महिला नीरज के बच्चों के साथ खेल रहे थे। इसी दौरान बच्चों के खेलने को लेकर दोनों पक्षों के बड़ों में हुई कहासुनी मारपीट में बदल गई। पड़ोसी रियासत ने महिला नीरज को मारपीट कर घायल कर दिया। पड़ोस के लोगों ने मारपीट बंद कराई। इसके बाद घायल महिला परिजनों के साथ खेकड़ा थाने पर पहुंची और हमलावर युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर लेकर घायल महिला का उपचार कराया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। साथ ही कॉलोनी के कुछ लोग दोनों पक्षों में समझौते के प्रयास में जुटे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें