खेकड़ा (बागपत)। थाना प्रभारी देवेंद्र विष्ट ने बताया वाहन चेकिंग के दौरान दो बाइकों को लेकर जा रहे दो युवकों को रोका तो इनमें से एक युवक बाइक छोड़कर भाग गया। दूसरा युवक भी बाइक के कागज नहीं दिखा पाया। पुलिस टीम युवक को थाने ले लाई। उसने अपना नाम नसीम निवासी मुगलपुरा बागपत बताया। उसने बताया फरार सलमान निवासी सोनीपत के साथ मिलकर दोनों बाइक चोरी की थी। पुलिस ने चोरी की दोनों बाइक बरामद कर नसीम को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। न्यायालय ने उसे जेल भेजा।