खेकड़ा (बागपत)। क्षेत्र के ग्राम सांकरौद में रिलायंस के टावर में शुक्रवार की रात्रि में चोर घुसेे। चोरों ने टावर का जाल काटा और इसमें से अंदर लगी करीब दो लाख रुपये कीमत की 22 बैट्री चोरी कीं। शनिवार की सुबह जब चौकीदार टावर में पहुंचा तो बैट्री चोरी का पता लगा। चौकीदार विनोद ने टावर के बैट्री चोरी होने की सूचना कंपनी के संबंधित अधिकारियों के साथ ही थाना पुलिस को दी।