फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रायपुर गांव में चार छप्पर जले, किसान झुलसा

विज्ञापन
विज्ञापन
बीसलपुर (पीलीभीत)। अज्ञात कारणों के चलते रायपुर गांव में एक-एक कर चार छप्पर जल गए। आग बुझाने की कोशिश करते वक्त एक किसान के दोनों हाथ झुलस गए। इसकी सूचना मिलने पर पहुंची दमकल टीम ने आग पर काबू किया। हादसे में करीब दो लाख का नुकसान बताया है। हादसे के चलते गांव में हड़कंप मचा रहा। बीसलपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव रायपुर निवासी अमरनाथ खेती करते हैं। शनिवार शाम करीब छह बजे वह घर के बाहर थे। इस बीच उनके छप्परपोश मकान में अज्ञात कारणों के चलते आग लग गई। जब तक वह कुछ समझ पाते आग भीषण हो गई। अमरनाथ ने आग बुझाने की कोशिश की, इसमें उनके दोनों हाथ झुलस गए। इधर, आग कुछ ही देर में फैलती चली गई और पड़ोस के ही वेद प्रकाश, बनवारीलाल और विनोद कुमार के छप्पर को भी चपेट में ले लिया। शोर पर ग्रामीण जमा हुए। इसकी सूचना मिलने पर दमकल विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और आग पर काबू किया। हालांकि तब तक चारों छप्पर जल चुके थे। हादसे में झुलसे अमरनाथ को सीएचसी लाया गया, वहां प्राथमिक इलाज के बाद उनको जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। इधर, जहानाबाद थाना क्षेत्र के पसियापुर गांव निवासी दीनदयाल के छप्पर में भी शुक्रवार रात आग लग गई। मच्छर भगाने के लिए जलाई गई आग से निकली चिंगारी से छप्पर जल गया। इसमें घरेलू सामान जल गया। हादसे में एक पशु की मौत हो गई और आग बुझाने की कोशिश में दीनदयाल मामूली रूप से झुलस गए। शनिवार को सूचना मिलने पर राजस्व टीम ने मौका मुआयना कर जानकारी जुटाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें