खेकड़ा (बागपत)। नगर की नाला पार बस्ती में शुक्रवार की रात्रि में चोरों ने बंद पडे़ मकान में धावा बोल हजारों का सामान और नगदी चोरी कर ली। नगर की नाला पार बस्ती निवासी राज कुमार गत दो दिन से अपनी रिश्तेदारी में परिवार के साथ गया हुआ। मकान का ताला लगा । इसी का फायदा उठाकर शुक्रवार की रात्रि में चोरों ने पडे़ मकान में धावा बोल दिया और चोरों ने मकान में घुुसकर कमरों का ताला तोड़कर उसमें रखी सेफ, संदूक आदि से नगदी, कीमती कपड़े एवं हजारों का सामान चोरी कर लिया। शनिवार की सुबह जब पड़ोस के लोगों ने मकान का ताला टूटा देखा तो मकान मालिक को सूचना दी। सूचना मिलने के बाद मकान मालिक खेकड़ा पहुंचा तो चोरी का पता चला। मकान मालिक ने थाने पर रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर दी।