फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यात्री बैठाने को लेकर टैम्पो चालको व किराये पर चलने वाली बाईक चालको के बीच हुई तीखी नोक झोक, पुलिस ने मामला शांत कराया।

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा (बागपत)।
विज्ञापन

खेकड़ा नगर में पाठशाला बस स्टैंड पर शनिवार की दोपहर करीब तीन बजे यात्री टैंपू चालकों और किराये पर चलने वाली बाइक चालकों के बीच यात्री ले जाने को लेकर कहासुनी हो गई। दोनों पक्षों में नोक झोंक हुई। सूचना मिलने पर पाठशाला चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों पक्षों के बीच हो रही कहासुनी बंद कराई। टैंपू चालक राम कुमार, लोकेेंद्र, सुनील, बिजेंद्र आदि ने कहा बाइक चालक आए दिन पाठशाला बस स्टैंड से बाइक पर एक के बजाय दो यात्रियों को बैठाकर खेकड़ा नगर के लिए ले जाते हैं। जो कि गलत है। टैंपू चालकों ने कहा कि वह इन किराये की बाइक चालकों को बिना बुकिंग के पाठशाला बस स्टेंड से यात्रियों को नहीं ले जाने देंगे। इसके बाद पुलिस ने दोनों पक्षों में मामला शांत करा दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें