फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शपथ पत्र में दी झूठी जानकारी, अब फंसे

विज्ञापन
विज्ञापन
शपथ पत्र में दी झूठी जानकारी, अब फंसे
विज्ञापन


सचिव के निर्देश पर प्रधान ने दर्ज कराई रिपोर्ट
अमर उजाला ब्यूरो
पीलीभीत। सरकारी धनराशि लेने के बाद चंदोई की एक महिला ने आठ अगस्त 2017 को मरौरी ब्लॉक के सचिव को दिए शपथ पत्र में फर्जी जानकारी दे डाली। महिला ने पूर्व में सरकारी आवास के नाम पर किसी तरह की मदद लेने से इंकार करने की बात कह दी। मामला जांच में उजागर होने पर सचिव के निर्देश पर प्रधान ने आरोपी महिला के खिलाफ शुक्रवार रात कोतवाली में धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

प्रधान चंदोई वशीर अहमद ने बताया कि उसके गांव की मुमताज पत्नी जाहिद हुसैन ने आठ अगस्त 2017 को सचिव मरौरी ब्लॉक को एक शपथ पत्र दिया था। इसमें महिला ने बताया था कि उसको पूर्व में किसी तरह की कोई सरकारी मदद नहीं मिली है। इसकी जांच की गई तो सामने आया कि महिला के पति जाहिद के नाम से वर्ष 2009-10 में सरकारी आवास के लिए 40 हजार रुपये दिए गए थे। इसकी रिकवरी के लिए 31 अक्तूबर, 15 दिसंबर और 25 दिसंबर 2017 को आरोपी महिला को नोटिस देकर तीन माह के भीतर ली गई सरकारी धनराशि वापस करने को कहा गया, लेकिन आज तक उसको वापस नहीं किया गया है। महिला से जब इसको लेकर जानकारी की गई, तो वह झगड़ा फसाद पर उतारू हो गई। 14 मार्च 2018 को सचिव से कार्रवाई के निर्देश मिलने के बाद प्रधान ने शुक्रवार को मामले की तहरीर कोतवाली पुलिस को दी। कोतवाल जसपाल सिंह ग्वाल ने बताया कि आरोपी मुमताज के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें