फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिपाही का रोडवेज में हंगामा, एसपी को भेजी रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
सिपाही का रोडवेज में हंगामा, एसपी को भेजी रिपोर्ट
विज्ञापन

बरेली जाते वक्त टिकट खरीदने को लेकर हुआ था विवाद
अमर उजाला ब्यूरो
पीलीभीत। शुक्रवार सुबह तड़के करीब एक बजे बरेली जा रहे पुलिस लाइन के सिपाही हरिओम यादव का टिकट खरीदने को लेकर रोडवेज कर्मचारियों से विवाद हो गया। इसमें सिपाही पर रोडवेज कर्मियों से अभद्रता करने का आरोप लगाया गया। मामला संज्ञान में आने पर शनिवार को सीओ सिटी ने सिपाही के खिलाफ अनुशासनहीनता की रिपोर्ट बनाकर एसपी को भेजी है।
विज्ञापन

सीओ सिटी धर्म सिंह मार्छाल ने बताया कि आरोपी सिपाही हरिओम पुलिस लाइन में तैनात है। जानकारी करने पर पता लगा कि सिपाही बरेली जाने को शुक्रवार सुबह तड़के रोडवेज की बस में सवार हुआ था। कंडक्टर के टिकट लेने की बात कहने पर आरोप है कि सिपाही ने नशे की हालत में रोडवेज कर्मियों से अभद्रता की। इसकी सूचना मिलने पर सुनगढ़ी पुलिस ने सिपाही का मेडिकल कराया था। हालांकि उसमें एल्कोहल की पुष्टि नहीं हुई है। फिलहाल सिपाही के खिलाफ अनुशासनहीनता के आरोप हैं। इसकी रिपोर्ट बनाकर एसपी को भेजी गई है। अग्रिम कार्रवाई एसपी स्तर से की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें