फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली मे कोचिंग करने गया छात्र लापता

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा (बागपत)
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला रामपुर निवासी एक व्यक्ति का दिल्ली कोचिंग करने गया बाइस वर्षीय पुत्र लापता हो गया। नगर के मोहल्ला रामपुर निवासी हरबीर सिंह धामा का बाइस वर्षीय पुत्र मोहित दिल्ली में कोचिंग करने के लिए जाता था। शनिवार की रात्रि में बारह बजे दिल्ली से यहां पहुंचने वाली उसकी ट्रेन निकल गई। उसने फोन कर ट्रेन के निकलने की सूचना परिजनों को दी। रात्रि करीब तीन बजे उसका परिजनों के पास अंतिम फोन आया। इसके बाद वह घर नहीं लौटा। साथ ही उसका मोबाइल भी बंद आ रहा है। लापता छात्र मोहित के पिता हरबीर सिंह ने परिजनों के साथ खेकड़ा थाने में पहुंच अपने पुत्र के लापता होने के संबंध में तहरीर दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें