फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नामचीन कंपनी का नाम देकर नकली बीड़ी बनाते एक दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन
परेवा वैश्य (जहानाबाद)।
विज्ञापन

एक कंपनी के नाम के लेबल चिपकाकर बीड़ी तैयार कर रहे युवक को परेवा चौकी पुलिस ने छापेमारी कर धर दबोचा। उसके पास से बीड़ी और उपकरण बरामद किए गए। आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कानूनी शिकंजा कसा गया है।
विज्ञापन

मंगलवार को पुलिस को सूचना मिली कि क्षेत्र के ग्राम डांग निवासी यामीन उर्फ बाबू बीड़ी बनाने की फैक्ट्री चला रहा है। इस पर परेवा चौकी प्रभारी योगेंद्र बहादुर, कांस्टेबल महावीर सिंह, पुनीत कुमार ने आरोपी के मकान में दबिश दी। पुलिस के मकान में घुसते ही भगदड़ मच गई। मुख्य आरोपी बाबू को पुलिस ने धर दबोचा। मौके से एक बीड़ी कंपनी के लेबल, 67 बीड़ी के टुकड़े, एक बड़ा बंडल, खाकी कागज, एक मोहर, छुरी, टेपिंग मशीन आदि बरामद किया। एसएचओ किरनपाल सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। वह बीड़ी बनाकर उसको एक नामी कंपनी का लेबल चिपकाकर बिक्री करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें