खेकड़ा (बागपत)। े मंगलवार की रात्रि में क्षेत्र के एक गांव में मकान के आंगन में परिजन सो रहे थे। इसी दौरान रात्रि में किसी समय परिवार की एक युवती अपने प्रेमी के साथ परिजनों को चकमा देकर फरार हो गई। बुधवार की सुबह करीब चार बजे जब परिजन जागे तो उन्हें युवती गायब मिली। साथ ही गांव से एक युवक भी फरार मिला। युवती के परिजनों ने थाने पर पहुंच एक युवक पर युवती को बहला फुसला भगा कर ले जाने का आरोप लगाकर थाने में तहरीर दी।