गैर जमानती वारंट के छह आरोपी जेल गए
बागपत। कोतवाली पुलिस न गैर जमानती वारंट के आरोपियों के खिलाफ अभियान चलाया। पुराना कस्बा के साबिर, हरचंदपुर गांव के सलीम समेत छह को गिरफ्तार किया। बाद में उनको जेल भेज दिया। इसके अलावा बिनौली पुलिस ने चेकिंग के दौरान दो संदिग्ध युवक पकड़े। माना जा रहा है कि आरोपी क्षेत्र में लूटपाट करते है। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है।