खेकड़ा (बागपत)। रविवार को खेकड़ा थाने में नगर के मोहल्ला मुंडाला निवासी सतपाल परिजनों के साथ पहुंचा। उसने थाने में दी तहरीर में कहा उसकी विवाहिता पुत्री सोनम ससुराल से खेकड़ा उनके यहां मायके में आई हुई थी। सोनम शनिवार को घर से बाजार में सामान लेने के लिए निकली, लेकिन घर नहीं लौटी। पुलिस ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर लापता विवाहिता की तलाश शुरू कर दी।