फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दस दिन से कैद है कारोबारी की पत्नी व बच्चे

विज्ञापन
विज्ञापन
दस दिन से कैद है कारोबारी की पत्नी, बच्चे
विज्ञापन

मेरठ। स्पोर्ट्स कारोबारी रजनीश सखूजा की मौत के मामले में फरार आरोपियों के डर से मृतक की पत्नी अपने बच्चों के साथ कैद है। थाना पुलिस से भी सुरक्षा की गुहार लगा ली, लेकिन पुलिस ने कोई मदद नहीं की। पीड़ित का आरोप है कि आरोपी पक्ष के लोग समझौते के लिए दबाव बनाने की कोशिश में लगे हैं।
सदर बाजार थाना क्षेत्र के दालमंडी निवासी रजनीश सखूजा (40) पुत्र अशोक सखूजा का तिरुपति प्लाजा में तीसरी मंजिल पर ऑफिस था। उनका सूरजकुंड में ग्लोबल ओरा स्पोर्ट्स प्राइवेट लिमिटेड के नाम से शोरूम है। 10 अगस्त की रात तिरुपति प्लाजा स्थित ऑफिस में रजनीश ने अपनी लाइसेंसी पिस्टल से गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी। रजनीश की पत्नी रितु सखूजा ने रजनीश के सौतेले पिता अशोक सखूजा और रजनीश के दो सौतेले भाइयों राजीव व संजीव के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने की धारा में रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रितु के ये आरोप
रितु सखूजा के अनुसार वह मकान के निचले हिस्से में अपनी बेटी और बेटे के साथ रह रही हैं। जबकि ऊपर के हिस्से में रजनीश के सौतेले भाई और सौतेले पिता रहते हैं। रितु का आरोप है कि पति की मौत के बाद उन्हें और उनके बेटे-बेटी को जान का खतरा बना हुआ है। दस दिन से वह अपने बच्चों के साथ घर के निचले हिस्से में कैद हैं। पता नहीं आरोपी कब कोई अप्रिय घटना कर दें। पुलिस ने भी एक दिन दबिश दी, उसके बाद लालकुर्ती पुलिस भी चुप्पी साध गई। एसपी सिटी मानसिंह चौहान का कहना है कि एसओ लालकुर्ती को सख्त निर्देश दिए गए हैं। आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर टीम लगाई गई है। जल्द आरोपी गिरफ्तार कर लिए जाएंगे।

खास बात
स्पोर्ट्स कारोबारी रजनीश सखूजा की मौत का मामला
कारोबारी की पत्नी ने फरार आरोपियों से बच्चों की जान का खतरा जताया
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें