फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुपये और सामान लेकर भाग गए बाइक सवार

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। शहर के मोहल्ला शेर मोहम्मद के राजेंद्र राठौर ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह अपने घर के बाहरी हिस्से में किराना की दुकान चलाते हैं। शनिवार को वह काम के सिलसिले में बरेली गए थे। दुकान पर उनकी बेटी मनीषा और बेटा मनीष बैठे थे। उसी दौरान शाम करीब चार बजे बाइक सवार दो युवक दुकान पर पहुंचे और दो सौ रुपये का सामान लिया। आरोपियों ने दो हजार का नोट दिया। मनीषा ने घर से बकाया 1800 रुपये लाकर दे दिए। तभी युवकों ने मनीषा के हाथ से दो हजार का नोट छीन लिया और भाग गए। उनके आसपास के लोग जमा हुए, लेकिन आरोपियों को पकड़ा नहीं जा सका। आरोपी दुकान पर एक किताब छोड़ गए थे। उस पर लिखे मोबाइल नंबर पर जब बात की तो उसने गाली गलौज करके धमकाया। इंस्पेक्टर केपी सिंह ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें