फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फील्ड यूनिट के काम से एसपी खफा, लगाई फटकार

Mon, 21 Jan 2019 04:33 PM IST
Prashant Singh अमर उजाला पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। साक्ष्य के नाम पर पुलिस के हाथ खाली न रहें, इसके लिए फील्ड यूनिट और डॉग स्क्वाड की मदद ली जाती है, लेकिन अब तक की रिपोर्ट देख एसपी ने फील्ड यूनिट के काम पर खासी नाराजगी जताते हुए फटकार लगाई। उन्होंने छोटी हो या बड़ी हर वारदात में मौके पर जाकर साक्ष्य जुटाने के निर्देश दिए। पुलिस विभाग को जिले में लंबे समय से फील्ड यूनिट टीम और डॉग स्क्वाड मिला हुआ है। इसके बावजूद चोरी, हत्या समेत संगीन वारदातों में इसकी अनदेखी करने का सिलसिला जारी है। इनका काम औपचारिकता में सिमट कर रह गया है। थाना स्तर पर पुलिस घटनाओं को छिपाने के लिए मुहैया इन संसाधनों का इस्तेमाल करने से बचती रही है। अफसरों तक मामला पहुंचने के बाद टीम को मौके पर भेज कर्तव्यों से इतिश्री कर ली जाती है। एसपी मनोज कुमार सोनकर भी फील्ड यूनिट के काम से नाखुश दिखाई दिए। सोमवार को उन्होंने फील्ड यूनिट टीम को बुलाकर जमकर कसा। पूरनपुर का डबल मर्डर केस हो या फिर चोरी की अन्य वारदातें। कहीं पर भी टीम के दिखाई न देने की बात कहते हुए फटकार लगाई। किसी तरह की कोई उपलब्धि भी जब फील्ड यूनिट के एक्सपर्ट नहीं बता सके तो एसपी ने उनको सख्त दिशा निर्देश दिए। एसपी ने बताया कि अब कोई भी वारदात होती है, तो फील्ड यूनिट और डॉग स्क्वाड को मौके जाकर सुरागरसी करनी होगी। इसमें कोई बहाना नहीं चलेगा। अगर थानाध्यक्ष के स्तर से लापरवाही बरती गई, तो उस पर भी कार्रवाई की जाएगी। टीम के कार्यों की प्रतिदिन समीक्षा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें