फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले विवाहिता की कर दी हत्या, फिर पति ने खुद भी लगा ली फांसी!

Wed, 02 May 2018 12:58 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,पीलीभीत
विज्ञापन
neelam
विज्ञापन
जसोली गांव निवासी युवा दंपति राजीव और नीलम के एक ही कुंडे पर सोमवार शाम लटके मिले शव का मामला दूसरे दिन और उलझ गया। घटना को लेकर गांव में सन्नाटा पसरा रहा। सूचना मिलने पर गांव पहुंची विवाहिता नीलम की मां ने राजीव पर न सिर्फ प्रताड़ित करने का आरोप लगाया, बल्कि उसकी हत्या करने के बाद खुद आत्महत्या कर लेने की बात कही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट न आने से स्थिति स्पष्ट नहीं हो सकी, हालांकि पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। 30 अप्रैल को मृतक दंपति की शादी की पहली वर्षगांठ भी थी।
विज्ञापन

कोतवाली बीसलपुर के जसोली गांव निवासी राजीव कश्यप और उसकी पत्नी नीलम का शव सोमवार शाम को कमरे में एक ही कुंडे पर दुपट्टे से बने दो अलग-अलग फंदों पर लटकता मिला था। खुदकुशी के पीछे का कारण भी परिजन नहीं बता सके थे। मंगलवार को कोतवाली पुलिस ने दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सोमवार को दंपति राजीव और नीलम का शव घर के कुंडे में फंदे से लटका मिला था। खास बात यह है कि 30 अप्रैल को यानी घटना के दिन उनकी शादी की पहली वर्षगांठ थी। जिस दिन को एक साथ मनाया जाना था, उस दिन उन्होंने मौत को गले लगा लिया। इधर, मृतका नीलम की मां भुता (बरेली) के बुधौली गांव निवासी मीरादेवी ने इसको सीधे तौर पर हत्या से जोड़ दिया। उनका कहना था कि राजीव उनकी बेटी को आए दिन प्रताड़ित करता था। सोमवार को भी उसने किसी बात को लेकर नीलम की पिटाई कर दी थी। जिसकी फोन पर जानकारी नीलम ने पिता को दी और उसको मायके लिवा ले जाने को कहा था। पिता मनोहर लाल ने मंगलवार को आने की बात कहकर एक दिन इंतजार के लिए कह दिया था। जिसे सुनकर नीलम उदास हो गई थी। इसके बाद पिता ने उनसे भी बेटी नीलम से बातचीत करते रहने को कहा। इस पर उन्होंने कई बार कॉल की, लेकिन नीलम का फोन नहीं उठा। बाद में जेठ रमेश ने दोनों के फांसी लगाकर आत्महत्या करने की सूचना दी। उन्होंने कहा कि उनकी बेटी की मारपीट के बाद उसके पति राजीव ने हत्या कर दी। इसके बाद उसको फंदे पर लटकाकर खुद भी राजीव ने फांसी लगा ली। हालांकि ससुराल वाले दूसरे दिन भी कारण को लेकर अनभिज्ञता जताते रहे। साथ ही दंपति के बीच रिश्तों को बेहतर बताया जा रहा है। यही वजह है कि पुलिस के लिए इसकी गुत्थी और उलझ गई है।

पसरा रहा सन्नाटा, दूरी बनाते रहे ग्रामीण
मृतका नीलम की मां ने भले तमाम संगीन आरोप लगाए हों, लेकिन ग्रामीण पूरे मामले को लेकर खुलकर सामने नहीं आ रहे हैं। मंगलवार को गांव की गलियों में सन्नाटा पसरा रहा। परिवार के दुख में तो अधिकांश लोग शामिल हुए, लेकिन दोनों की मौत को लेकर ज्यादा बातचीत करने से बचाव किया जाता रहा। ग्रामीण मीडिया और पुलिस से दूरी बनाने में जुटे रहे।
विज्ञापन


गुत्थी सुलझाने के लिए पुलिस दोनों पक्षों से लगातार बातचीत कर रही है। दोनों के अधिकांश रिश्तेदार आ चुके हैं। उनसे संपर्क कर हरसंभव प्रयास किया जा रहा है कि वजह सामने आ सके। अभी दोनों की पीएम रिपोर्ट नहीं मिली है। उसके मिलने के बाद जांच और तेज की जाएगी। - माधो सिंह विष्ट, कोतवाल

एक चिता पर हुआ अंतिम संस्कार
बीसलपुर। मंगलवार शाम को पोस्टमार्टम के बाद नीलम और राजीव का शव गांव पहुंचा तो चीख पुकार मच गई। परिजनों के अलावा काफी संख्या में ग्रामीण जमा हो गए। इसके बाद दोनों के अंतिम संस्कार की तैयारी की गई। दोनों के लिए एक ही चिता बनाई गई। जिसके बाद जेठ रमेश ने मुखाग्नि देकर अंतिम संस्कार किया। इस दौरान गांव में गमगीन माहौल छाया रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें