खेकड़ा (बागपत)।
नगर के मोहल्ला नाला पार निवासी युसूफ बड़ागांव मार्ग स्थित एक ईंट भट्ठे पर ईंटों की ढुलाई का कार्य करता है। रविवार की सुबह करीब दस बजे वह घोड़ा बग्गी में ईंटें भरकर ढुलाई के लिए ले जा रहा था। इसी दौरान अचानक संतुलन बिगड़ने से वह घोड़ा बग्गी से नीचे जा गिरा और घायल हो गया। परिजनों ने उसे नगर के नर्सिंग होम में भर्ती कराया। े