फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब रैकेट का पुलिस ने किया भंडाफोड़

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जौनपुर/केराकत। पुलिस ने अवैध शराब की तस्करी के धंधे का भंडाफोड़ किया है। शिवरामपुर कला स्थित एक स्कूल के निकट दो लोगों को गिरफ्तार कर उनसे 65 लीटर शराब बरामद किया है।
विज्ञापन

शिवरामपुर मे ंपुलिस ने रविवार की दोपहर में एक स्कार्पियो रोकने का प्रयास किया तो चालक वाहन लेकर भागने लगा। भागने के चक्कर में कार अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे चली गई। उसमें बैठे दो लोगों को चोटें भी आई। वाहन की चेकिंग करने पर उसमें से 10 गैलन में भरा 65 लीटर शराब बरामद की गई। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर उनसे पूछताछ की। उनकी निशानदेही पर 780 लीटर शीरा, बांबे ह्विस्की का लेबल लगी एक पेटी अंग्रेजी शराब, 250 शीशियां और रैपर आदि बरामद किया। गिरफ्तार आरोपी वाराणसी के चोलापुर लालमनकोट निवासी राजेश चौहान और चंदवक के पारापाटी निवासी लालता यादव ने बताया कि वे कई वर्षों से वह शराब बना रहे हैं। इनके दो साथी अरविंद चौरसिया और सूरज फरार हो गए। दोनों वाराणसी जिले के निवासी बताए जाते हैं। पुलिस ने उन पर हमला करने, धोखाधड़ी सहित गंभीर मामलों में केस दर्ज कर जेल भेज दिया। एसपी ने पुलिस टीम को पांच हजार रुपये पुरस्कार देने की घोषणा किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें