फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने मुठभेड़ के बाद पकड़ा ईनामी, दो पुलिसकर्मी घायल

विज्ञापन
demo pic - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पीलीभीत/ पूरनपुर। सेहरामऊ उत्तरी पुलिस ने जंगल में मुठभेड़ के बाद 25 हजार के इनामी बदमाश मुकेश धीमर को धर दबोचा, जबकि उसके साथी भागने में सफल रहे। कार्रवाई के दौरान दो पुलिसकर्मियों भी घायल हुए हैं। सेहरामऊ उत्तरी थाना क्षेत्र के ढक्का चाट निवासी हिस्ट्रीशीटर मुकेश धीमर 25 हजार का इनामी है। उसके ऊपर हत्या, रेप समेत कई संगीन धाराओं में दो दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। पिछले काफी समय से पुलिस इसकी तलाश कर रही थी। पुलिस के अनुसार शुक्रवार देर शाम सेहरामऊ पुलिस को मुकेश धीमर व उसके साथी कलुआ के क्षेत्र के जंगल में होने की सूचना मिली। इस पर एसओ रूम सिंह बघेल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस के दबिश देते ही इनामी मुकेश व उसके साथी पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। खुद को बचाने के बाद पुलिस ने उसको पकड़ने का प्रयास शुरू किया। जवाब में पुलिस की ओर से भी फायरिंग की गई। इसकी सूचना मुख्यालय पर मिलने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। सीओ पूरनपुर अनुराग दर्शन भी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। इसके बाद घायल हालत में इनामी मुकेश धीमर को पुलिस ने धर दबोचा। मुकेश के भागते वक्त गिरने से पैर व पीठ में चोट आने की बात पुलिस ने कही है।
विज्ञापन

उधर कार्रवाई के दौरान एसआई सत्यपाल और कांस्टेबल ब्रजेश यादव को भी चोटें आईं हैं। बताया गया है कि पुलिसकर्मी बदमाश का पीछा करते वक्त चोटिल हुए हैं। इस पर उनको सीएचसी भेजा गया है। दूसरा बदमाश कलुआ जंगल के रास्ते माधोटांडा की ओर भाग निकला। इसको दबोचने के लिए पुलिस कांबिंग कर रही है। एसपी कलानिधि नैथानी ने बताया कि क्षेत्र में एलओ स्कीम लागू कर दी गई है। पूरे क्षेत्र को सील कराकर फरार बदमाश की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें