फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी की हत्या के आरोप में पति गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हरिपुर (कांगड़ा)। हरिपुर थाना की नौशहरा पंचायत के गांव खरोह में पुलिस ने अपनी पत्नी की हत्या करने के आरोप में बलविंद्र सिंह निवासी सिल्ह को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार लड़की के पिता रत्न चंद निवासी नौशहरा ने रानीताल पुलिस चौकी में दर्ज शिकायत में कहा कि उसकी बेटी रीना (33) की शादी 13 वर्ष पहले बलविंदर सिंह निवासी गांव सिल्ह थाना ज्वालामुखी से हुई थी। उसकी बेटी की दिमागी तौर पर हालत ठीक नहीं थी और 10 वर्षों से उसका इलाज चला हुआ था। वह अपनी बेटी का हमीरपुर के दोसड़का से इलाज करवा रहा था। रत्न चंद ने कहा कि 26 अक्तूबर को उसने अपनी बेटी और पत्नी को दवाई लेने हमीरपुर भेजा था। उसका दामाद बलविंदर सिंह भी हमीरपुर पहुंचा था। वहां से रत्न चंद की पत्नी अपनी बेटी एवं दामाद के साथ गांव नौशहरा आ गए। बीती रात खाना खाने के बाद उसका दामाद और बेटी एक कमरे में सो गए। सुबह 7 बजे रत्न चंद ने बेटी के कमरे का दरवाजा खटखटाया। उनका आरोप है कि कमरे से बाहर आकर बलविंदर ने कहा कि उसने अपनी पत्नी रीना को बीती रात दवाई की पूरी डोज खिला दी थी। जब रत्न चंद की बहू ने अंदर जाकर देखा तो रीना के मुंह से झाग निकल रहा था और उसकी मौत हो चुकी थी। रत्न चंद ने इसकी सूचना पुलिस चौकी रानीताल को दी। डीएसपी देहरा एलएम शर्मा ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में आरोपी बलविंदर सिंह के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें